केरी का आचार/kairi Pickles आवश्यक सामग्री - Ingredients for kairi Pickles केरी - 250 ग्राम हींग - 2-3 पिंच सरसों का तेल - आधा कप सिरका - 1 टेबल स्पून नमक - स्वादानुसार,(1-1/2चम्मच) हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच राई ( पीली सरसों ) - 2 टेबल विधि - How to Make kairi Pickles 1.केरी के डन्ठल तोड़कर उन्हैं साफ पानी से धो लीजिये।इन केरीयों को एक बर्तन ( यह चीनी मिट्टी का हो या प्लास्टिक का ) में भर कर इतना पानी भर दें कि केरी डूब जाये। अब इस बर्तन को ढ़ककर धूप में रख दीजिये। केरी का पानी 2 दिन बाद बदलते रहें। 2. 5-6 दिनों में केरी का हरा रंग, पीले रंग में बदल जाता है. अब इन केरीयों को 2 बार साफ पानी से धो कर छलनी में रख कर धूप में रख दीजिये. 2 - 3 घंटों में जब पानी सूख जाये तो अब हम इन का अचार बनायेगे। 3.सरसों के तेल को पैन में डालकर गरम कीजिये, कढ़ाई को गैस से उतार कर नीचे रख लीजिये और तेल को हल्का ठंडा कर लीजिये।  4.हल्के गर्म तेल में हल्दी पाउडर और हींग डाल दीजिये।केरी, न...