Skip to main content

घरेलू नुस्‍खों से रोकें बालों का झड़ना/stop the hair fall

घरेलू नुस्‍खों से रोकें बालों का झड़ना



  • उचित पोषण की कमी के कारण बाल झड़ने लगते हैं।
  • झड़ते बालों के लिए दही बहुत कारगर घरेलू नुस्‍खा है।
  • शहद के प्रयोग से बालों का झडऩा भी रोका जा सकता है।
  • आहार में प्रोटीन और आयरन की मात्रा का समावेश करें।




शहद

शहद कई बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। शहद के प्रयोग से बालों का झडऩा भी रोका जा सकता है। शहद को बालों में लगाने से बालों का गिरना बंद हो जाता है। दालचीनी भी बालों की समस्या को दूर करने का कारगर उपाय है। दालचीनी और शहद के को मिलाकर बालों में लगाइए। इससे बालों का झड़ना बंद होगा। गरम जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर उनका पेस्ट बनाइए। नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगाइए और कुछ समय बाद सिर को धो लीजिए। इससे बालों का गिरना कम होगा।
खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए सुंदर और घने बालों का होना बहुत जरूरी है। लेकिन बालों में उचित पोषण न मिलने के कारण वे समय से पहले ही झड़ने लगते हैं। बालों की देखभाल सही तरह से न की जाये तो बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं, बाल अनुवांशिक कारणों से भी झड़ सकते हैं और किसी प्रकार का संक्रमण भी बालों के झड़ने की वजह हो सकता है। हालांकि रोज हमारे कुछ न कुछ बाल जरूर गिर जाते हैं, लेकिन सामान्‍य से ज्‍यादा बाल झड़ना बालों की समस्‍या का लक्षण है। आइए हम आपको झड़ते बालों को रोकने के लिए घरेलू नुस्‍खे बताते हैं।

शहद+ मेथी +. रोजमेरी ऑयल +   मेंहदी   +.करी पते   +.  रीठा    +.आवला    +.  गवारपाठा  +.तुलसी    +.  आवला का पाउडर   +नीबू.    


सबको मित्रण बनाए. और लोहे के वरतन मे 1घंटे भिगोये.



मेथी

एक कप पानी में कुछ चम्मच मेथी के दाने को पीस कर मिला लें। इस मिश्रण को अपने बालों में लगा कर चालिस मिनट तक छोड़ दें। फिर सादे पानी से बालों को धो लें। इस प्रक्रिया को महीने भर दोहराने से आपको असर साफ दिखेगा। या झड़ते बालों से बचने के लिए रात में मेथी के बीजों को पानी में भिगो देना चाहिए। सुबह उठने पर इन्हे पीसकर लेप जैसा बना लेना चाहिए और फिर इस लेप को बालों पर लगाना चाहिए। ऐसा कुछ दिनों तक करने से रोगी के बाल झड़ना रुक जाते हैं।


रोजमेरी ऑयल

बालों का गिरना रोकने और बालों की वृद्धि के लिए सप्ताह में एक बार अपने बालों की रोजमेरी ऑयल से मसाज कीजिए, इससे बाल मजबूत होते हैं। जवाकुसुम की पत्तियों को थोड़े से पानी में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए, इस पेस्‍ट को सिर की त्वचा और बालों पर लगाइए, इससे बाल बढ़ते हैं और घने भी होते हैं।


मेंहदी

ताजी तैयार की मेंहदी एक अंडे और दही के साथ मिलाकर अपने बालों पर लागाये। वह आपके सिर की त्वचा में सभी जगह पहुंची हैं, यह सुनिश्चित करें। 30 मिनट के लिए छोड़ दे और पानी के साथ धो दे। अगले दिन बालों को शैम्पू करे। 15 दिनों के भीतर इस नुस्खे से बालों का झड़ना बंद हो जाता है और आपके बाल भी और अधिक घने हो जाते है
  
इसके अलावा अपने दैनिक आहार में प्रोटीन और आयरन को शामिल करे.  बालो पर मालिस करते जिससे बालों की जड़े अधिक मजबूत होती हैं, बालों का झड़ना रुक जाता हैं।.
                                Comments kre
                                 Thanks
                                Vandana

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

केर सांगरी की सब्जी और आचार / Kair Sangri Recipe and Pickle

                   केर  सांगरी / Kair Sangri                              सांगरी राजस्थान के  सूखे मेवों से बनी सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट के रोगों को ठीक करने में भी औषधियां है खेजड़ी का पेड़ बड़ा व मजबूत होता है इसे पनपने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। स पेड़ पर लगने वाली हरी फलियों को ही सांगरी कहा जाता है। सूखी हुई कैर सांगरी बड़े शहरों में किसी बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, कैर सांगरी को राजस्थान का मेवा भी कहा जाता है।                                 केर केर नाम की एक कंटीली झाड़ी रेगिस्तानी इलाकों में बहुतायत से पाई जाती है इस पर लगे छोटे छोटे बेरों के आकर के फल को ही केर कहते है। कैर के केरिया , सांगरी (खेजडे के वृक्ष की फली) काचर ,बोर (बैर के फल) और राजस्थान को छोड़कर तीनों लोकों में दुर्लभ है। कैर छोटे छोटे गोल गोल होते है। यह फल...

समझे क्या है लाइव फूड और डेड फूड

               समझे क्या है लाइव फूड और डेड फूड आजकल जो बच्चों में समस्याएं आ रही हैं। पेट में दर्द, बहुत थका रहना ,काम में मन ना लगना ,इम्यूनिटी सिस्टम खराब हो जाना ,बहुत ज्यादा वजन बढ़ जाना, त्वचा संबंधित समस्या, हेयर प्रॉब्लम ,सांस लेने मे समस्या कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है सारी समस्या आती है  डेडफूड कारण। जिससे हमारी बॉडी को कुछ भी पोषक तत्व नहीं मिलता। इसको खाने से हमारे शरीर में समस्याएं आती हैं और शरीर उसको नहीं पचा पाता । दूसरा फूड आता है लाइव फूड  वह होता है जिससे हमारे शरीर को विटामिन ,प्रोटीन मिनरल्स मिलते हैं । इन फूड की कैटेगरी में आते हैं फल, सब्जियां दाले ,अंकुरित अनाज  सारे लाइव फूड है। अब हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा हमेशा लाइव फूड खाए उसके लिए बच्चों को प्रयोग करके दिखाना होगा। प्रयोग के लिए हम दो गमले लेते है। दोनो गमलों में अच्छे से मिट्टी भर देते हैं । अब हम उसमें थोड़ा पानी डाल देते हैं दोनों गमले में एक गमले में हम मूंग के दाने डालते हैं और  दूसरे गमले में हम चॉकलेट व बर्गर का टुकडा डालते है । अब इन...

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे/Amazing Benefits of Kinnow

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे सेहत के लिए किन्नू के फायदे किन्नू राजस्थान,पंजाब और हिमाचल में बहुत उगाया जाता हैं.इसे माल्टा(Malta) के नाम से भी.जाना जाता है। किन्नू खाने में खट्टा-मीठा होता हैं. किन्नू खाने के बहुत फायदे होते हैं।  संतरे के जैसे दिखने वाला किन्नू का स्वाद संतरे के जैसा ही होता हैं. यह सर्दियों में आसानी से मिल जाता हैं. इसमे मिनरल्स, आयरन, लाइम, फॉस्फोरस, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. किन्नू विटामिन सी  के साथ अनेक पोषक तत्वों से युक्त खट्टे  मीठे स्वाद वाला फल है। किन्नू खाना बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े सभी लोगो को पसंद है।किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य  के साथ साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आज हम आपको किन्नू(kinnow) से जुड़े स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों के बारे में बताते हैं। किन्नू(kinnow) खाने के फायदे –Amazing Benefits of Kinnow 1.किन्नू जूस (kinnow juice) पीने से पेट में गैस और अपच  की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 2. पेशाब और गुर्दे  से जुडी बीमारियों...