Skip to main content

अच्छी नींद के लिए क्या करे/Achi Neend k liye Kya karey


नीदं ना आना एक गंभीर समस्या है। यदि आप या आपका/आपकी साथी इस समस्या से जूझ रहे है, तो बचाव के कुछ उपायों की मदद से आप रात को अच्छी नींद सो सकते है। अपने नीदं ना आने के कारणों का पता लगाने और बचाव के उपायो को खोजने के लिए इस लेख को पढ़िए।

बच्चों के लिए 9 से 10 घंटे तक।
युवाओं के लिए 7 से 8 घंटे तक ।
वृद्धो के लिए 5 से 6 घंटे तक ।

नीदं ना आने  पर ये उपाय


1.रात को सोने से पहले तलवे पर सरसो के तेल की मालिश से भी अच्छी नींद आती है और दिमाग शांत होता है.- रात को सोने से पहले अच्छी तरह अपने हाथ-पैर साफ कर लें. 
2.अपने कमरे को ठंढा रखिए
3 संगीत सुनते हुए सोने या किताब पढ़ते हुए सोने से भी अच्छी नींद आती है.
4.अपने दिमाग को शांत करें और सकारात्मक सोच के साथ पलंग पर जाएं.
5.अच्छी नींद के लिए कैफीन और एल्कोहोल से परहेज करना ही बेहतर है 
6.केला मे विटामिन बी6 का भी एक अच्छा माध्यम है जो सोने से जुड़े हार्मोन्स के स्त्रावण में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
7.सोने से पहले एक मुट्ठी चेरी का सेवन अच्छी नींद लेने में मददगार साबित होता है. चेरी को जूस के रूप में भी लिया जा सकता है 
8.सोने से पहले सेब का मुरब्बा खाए यह गहरी नींद लाने में बहुत सहायक होता है .
9.हमेशा रोज एक ही समय में सोना चाहिए और उठना चाहिए
10.लेटने के बाद अगर थोडी देर तक नींद नहीं आती है तो उठ जाएँ और कुछ काम करें  थोड़ी देर बाद थकान महसूस होगी और आपको नींद आने लगेगी.
11.कभी खाली पेट  ना सोए अधिक ड्रिंक लेकर भी नहीं सोना चाहिए, इससे रात में कई बार आपकी बाथरूम के लिए नींद खुलेगी, जिससे नींद ख़राब होगी.
12.निकोटिन, कैफ़्रिन एवं अल्कोहल अच्छी नींद में रूकावट पैदा करते है. इसे लेने के बाद आपको पीसफुल नींद नहीं आएगी. 
13.इलेक्ट्रॉनिक आइटम से रात को सोने से पहले दुरी बनाये. 
14.रात को थोडा टहलने से भी अच्छी नींद आती है.
15.शाम को योग करने से भी, रात को अच्छी नींद आती है.
16.रात को भारी खाने से बचें, हल्का खाना ही खाए, वो सोने के कम से कम 3 घंटे पहले खा लें.
17.अपने मन को शांत रखे, मन में आने वाले बुरे विचारों को दिमाग से निकालें।
18.दिन में सोने की आदत को अलविदा कहें.
19.दही में पीसी हुई काली मिर्च सौंफ तथा चीनी मिलाकर पियें, गहरी नींद के लिए दही का सेवन बहुत लाभकारी होता है ।
20.अनिंद्रा के रोगियों को रात में नाक के दोनों नथुनों में 2 -2 बूंद गुनगुना घी डालें और फिर नाक से साँस ले उसके बाद दो तीन घी की बुँदे नाभि पर भी डालकर मालिश करे ।ऐसा करने से नाक खुल जाती है जिससे खर्राटे भी नहीं आएंगे यह अच्छी नींद लेने के लिए अच्छा घरेलू नुस्खा है ।
21.सोने से पहले गर्म दूध पीने से भी अच्छी नींद आती है, अगर दूध में थोड़ा-सा शहद मिलाकर लेना चाहिए।
22.इन सब के अलावा चेरी , केला , बादाम हर्बल टी आदि का सेवन भी गहरी नींद लेन में सहायक होते है |

Comments

Popular posts from this blog

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे/Amazing Benefits of Kinnow

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे सेहत के लिए किन्नू के फायदे किन्नू राजस्थान,पंजाब और हिमाचल में बहुत उगाया जाता हैं.इसे माल्टा(Malta) के नाम से भी.जाना जाता है। किन्नू खाने में खट्टा-मीठा होता हैं. किन्नू खाने के बहुत फायदे होते हैं।  संतरे के जैसे दिखने वाला किन्नू का स्वाद संतरे के जैसा ही होता हैं. यह सर्दियों में आसानी से मिल जाता हैं. इसमे मिनरल्स, आयरन, लाइम, फॉस्फोरस, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. किन्नू विटामिन सी  के साथ अनेक पोषक तत्वों से युक्त खट्टे  मीठे स्वाद वाला फल है। किन्नू खाना बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े सभी लोगो को पसंद है।किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य  के साथ साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आज हम आपको किन्नू(kinnow) से जुड़े स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों के बारे में बताते हैं। किन्नू(kinnow) खाने के फायदे –Amazing Benefits of Kinnow 1.किन्नू जूस (kinnow juice) पीने से पेट में गैस और अपच  की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 2. पेशाब और गुर्दे  से जुडी बीमारियों...

केर सांगरी की सब्जी और आचार / Kair Sangri Recipe and Pickle

                   केर  सांगरी / Kair Sangri                              सांगरी राजस्थान के  सूखे मेवों से बनी सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट के रोगों को ठीक करने में भी औषधियां है खेजड़ी का पेड़ बड़ा व मजबूत होता है इसे पनपने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। स पेड़ पर लगने वाली हरी फलियों को ही सांगरी कहा जाता है। सूखी हुई कैर सांगरी बड़े शहरों में किसी बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, कैर सांगरी को राजस्थान का मेवा भी कहा जाता है।                                 केर केर नाम की एक कंटीली झाड़ी रेगिस्तानी इलाकों में बहुतायत से पाई जाती है इस पर लगे छोटे छोटे बेरों के आकर के फल को ही केर कहते है। कैर के केरिया , सांगरी (खेजडे के वृक्ष की फली) काचर ,बोर (बैर के फल) और राजस्थान को छोड़कर तीनों लोकों में दुर्लभ है। कैर छोटे छोटे गोल गोल होते है। यह फल...

केले के गुण/ (Benefits Of banana)

ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। सुबह नाश्ते में यदि एक केला खा लिया जाए तो लंच तक भूख नहीं लगती। केला अगर आप खेल से जुड़े हुए हैं, तो आप केला डाइट में जरूर शामिल करें।पके और कच्चे दोनों प्रकार के केले का उपयोग होता है। पके केले का छिलका निकालकर खाया जाता है और कच्चे केले की सब्जी बनाई जाती है।  केला मधुर, पाचक, वीर्यवर्धक, मांस की वृद्धि करने वाला, भूख-प्यास शांत करने वाला होता है. केले के फूल की भी सब्जी बनाई जाती है। केले की मिठास उसमें मौजूद ग्लूकोज तत्त्व पर आधारित है। केला शरीर को मजबूत और बलवान बनाता है। केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिलता है। पका केला रक्तस्राव और प्रदर रोग में लाभकारी होता है। विभिन्न रोगों में उपचार: 1.. चोट या रगड़ लगना: चोट या रगड़ लगने पर केले के छिलके को उस स्थान पर बांधने से सूजन नहीं बढ़ती। पका हुआ केला और गेहूं का आटा पानी में मिलाकर गर्म करके लेप करें। 2.हृदय का दर्द: 2 केले 15 ग्राम शहद के साथ मिलाकर खाने से हृदय का दर्द ठीक होता है। 3.मासिकधर्म सम्बंधी परेशानियां: केले के तने को कुचलकर उसका चार चम्मच रस निकालकर 7-8 दिनों...