Skip to main content

नमक के अनमोल उपयोग /USES OF NAMAK

          उपयोग

1.नमक को सीलन से बचाने के लिए जिस बर्तन में नमक रखें,उसमें पहले प्लास्टिक पेपर रख दें।

2.नमक को सीलन से बचाने के लिए चुटकी भर आरारोट नमक दानी में डाल दीजीए।

3. बर्तनों में से प्याज की गन्ध मिटाने के लिए उस ेनमक के पानी से साफ करें।

4. जिन कपड़ो को कलफ लगी हो वे इस़्ी से चिपक जाते है। कपड़ो को दी जाने वाली कलफ में अगर एक चम्मच नमक डाल दिया जाए तो कपड़ा इस़्त्री से नही चिपकेगा।

5. प्याज-लहसुन काटने की गन्ध चाकू या हाथ पर सें नहीं जा रही हो तो नमक रगडिए।

6. फर्नीचर पर लगे स्याही के दाग यदि नही छूट रहे हो तो नमक पानी में डालकर साफ करें।

7. बरसात के दिनों में कुटी हुई लाल मिर्च को खराब होने से बचाने के लिए उसमें 4-5 डली नमक की मिला दो। मिर्च खराब नहीं होगी

8. आपके नहाने का तौलिया या कपड़ें हल्के रोयेंदार बनें रहे, इसके लिए धुलाई के बाद उनको कुछ देर तक नमक मिले पानी में पड़ा रहनें दें फिर धोकर सुखा देैं। तौलिया हमेषा तेज धूप में सुखाएॅं।

9.सर्दियों में नहाने के पानी में एक चम्मच डाल दे ंतो त्वचा कोमल बनी रहेगी।

10.कढ़ी जब उबाल आने लगे तब नमक डालें,कढी़ कभी नही फटेगी।

11.पेट में कीड़े हो़ तो काली मिर्च और थोड़ा नमक छाछ मिलाकर ले।

12.यदि कागज के फूलों पर धूल लगी हो तो उन्हें एक कागज की थैली में रखिए, जिसमें थोड़ा नमक डाला दो और थैली को जोर से हिलाइए। धूल हट जाएगी।

13. इमली में मामूली नमक डालकर इसे बन्द ढक्कन की बरनी में रखे। इससे वह खराब न होगी और उसमें जीव-जन्तु भी उत्पन्न नहीं होगें।

14. आप अपना वाषबेसिन नमक मिले गर्म पानी से धोएॅं, वह चमक उठेगा।

15.यदि सिर से दर्द हो रहा हो तो थोड़ा-सा नमक खाकर उपर से ठण्ड़ा पानी पीने से सिर दर्द ठीक हो जाता है।

16. नयी मौजे लाए है तो रातभर पानी में भीगोंकर रखें वो लम्बी चलेगी।

17कूड़ेदान से बू आती हो तो उसके पेंदे में नमक छिड़क दें।

18.अगर  मीठा आचार खराब हो गया हो तो थोड़ा नमक छिड़क दे।

19.खाने की मेज पर पिसा नमक छिड़ककर गीले कपड़े से पोंछे। इससे मक्खियॉं नही आएगी


Comments

Popular posts from this blog

केर सांगरी की सब्जी और आचार / Kair Sangri Recipe and Pickle

                   केर  सांगरी / Kair Sangri                              सांगरी राजस्थान के  सूखे मेवों से बनी सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट के रोगों को ठीक करने में भी औषधियां है खेजड़ी का पेड़ बड़ा व मजबूत होता है इसे पनपने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। स पेड़ पर लगने वाली हरी फलियों को ही सांगरी कहा जाता है। सूखी हुई कैर सांगरी बड़े शहरों में किसी बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, कैर सांगरी को राजस्थान का मेवा भी कहा जाता है।                                 केर केर नाम की एक कंटीली झाड़ी रेगिस्तानी इलाकों में बहुतायत से पाई जाती है इस पर लगे छोटे छोटे बेरों के आकर के फल को ही केर कहते है। कैर के केरिया , सांगरी (खेजडे के वृक्ष की फली) काचर ,बोर (बैर के फल) और राजस्थान को छोड़कर तीनों लोकों में दुर्लभ है। कैर छोटे छोटे गोल गोल होते है। यह फल...

समझे क्या है लाइव फूड और डेड फूड

               समझे क्या है लाइव फूड और डेड फूड आजकल जो बच्चों में समस्याएं आ रही हैं। पेट में दर्द, बहुत थका रहना ,काम में मन ना लगना ,इम्यूनिटी सिस्टम खराब हो जाना ,बहुत ज्यादा वजन बढ़ जाना, त्वचा संबंधित समस्या, हेयर प्रॉब्लम ,सांस लेने मे समस्या कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है सारी समस्या आती है  डेडफूड कारण। जिससे हमारी बॉडी को कुछ भी पोषक तत्व नहीं मिलता। इसको खाने से हमारे शरीर में समस्याएं आती हैं और शरीर उसको नहीं पचा पाता । दूसरा फूड आता है लाइव फूड  वह होता है जिससे हमारे शरीर को विटामिन ,प्रोटीन मिनरल्स मिलते हैं । इन फूड की कैटेगरी में आते हैं फल, सब्जियां दाले ,अंकुरित अनाज  सारे लाइव फूड है। अब हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा हमेशा लाइव फूड खाए उसके लिए बच्चों को प्रयोग करके दिखाना होगा। प्रयोग के लिए हम दो गमले लेते है। दोनो गमलों में अच्छे से मिट्टी भर देते हैं । अब हम उसमें थोड़ा पानी डाल देते हैं दोनों गमले में एक गमले में हम मूंग के दाने डालते हैं और  दूसरे गमले में हम चॉकलेट व बर्गर का टुकडा डालते है । अब इन...

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे/Amazing Benefits of Kinnow

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे सेहत के लिए किन्नू के फायदे किन्नू राजस्थान,पंजाब और हिमाचल में बहुत उगाया जाता हैं.इसे माल्टा(Malta) के नाम से भी.जाना जाता है। किन्नू खाने में खट्टा-मीठा होता हैं. किन्नू खाने के बहुत फायदे होते हैं।  संतरे के जैसे दिखने वाला किन्नू का स्वाद संतरे के जैसा ही होता हैं. यह सर्दियों में आसानी से मिल जाता हैं. इसमे मिनरल्स, आयरन, लाइम, फॉस्फोरस, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. किन्नू विटामिन सी  के साथ अनेक पोषक तत्वों से युक्त खट्टे  मीठे स्वाद वाला फल है। किन्नू खाना बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े सभी लोगो को पसंद है।किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य  के साथ साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आज हम आपको किन्नू(kinnow) से जुड़े स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों के बारे में बताते हैं। किन्नू(kinnow) खाने के फायदे –Amazing Benefits of Kinnow 1.किन्नू जूस (kinnow juice) पीने से पेट में गैस और अपच  की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 2. पेशाब और गुर्दे  से जुडी बीमारियों...