Skip to main content

कई बिमारियो से बचाता है बादाम– almonds benefits



बादाम (almonds)आवश्‍यक विटामिन और मिनरल जैसे विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। लेकिन इन सभी पोषक तत्‍वों को अवशोषित करने के लिए, बादाम को खाने से पहले रात भर पानी में भिगोना चाहिए।

1  भीगे हुए बादाम (almonds) को सुबह दूध के साथ पीना चाहिए.
2.यदि लगातार खाँसी और बलगम से परेशन हो तो मिश्री में    5 बादाम की पेस्ट मिलकर दिन में 2 बार खायें, लाभ मिलेगा।
3.बादाम(almonds)के नियमित सेवन से याददाश्त बढ़ती है.
4.भींगे हुए बादाम को छिलके छुड़ाकर नहीं खाना चाहिए, बल्कि इन्हें छिलकों के साथ खाना चाहिए.
5.ड्रिंकिंग से पहले 10 बादाम खाने से हॅंगओवर होने की संभावना कम हो जाती है।
6.ड्राइ फ्रूट्स का सेवन आपको फ्यूचर में होने वाली हड्डियों की बीमारियों से बचाए रखता है।
7.लू लगने पर ठंडे दूध में बादाम की पेस्ट और गुलाब जल डालकर पीने से जल्द आराम मिलता है।
8.बादाम दिल की बीमारियों को दूर रखने में हमारी मदद करता है।
9.जिन लोगों को सर दर्द की शिकायत हो, वे कुछ दिनों तक रोज बादाम तेल की 3-4 बूंद अपने नाक में डालें, इससे उनके सिर दर्द में कमी आएगी.
10.गुनगुना गर्म करके बादाम का तेल 2-3 बूंद कान में डालने से कानों से सम्बन्धित समस्या दूर होती है.
11.बादाम(almonds)के तेल बालों के लिए लिए तो अच्छा होता हीं है. साथ हीं बादाम तेल से बालों की मालिश मस्तिष्क के लिए भी फायदे मंद होती है.
12.बादाम(almonds)ब्लडप्रेशर को नियंत्रित रखने में हमारी मदद करता है.
13.गर्भवती महिलाओं के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है, इसके सेवन से बच्चा स्वस्थ्य पैदा होता है.
14.बादाम शरीर की उर्जा क्षमता बढ़ाता है, और इसे ज्यादा सक्रिय रखता है.
15.बादाम में प्रोटीन और आयरन पाया जाता है, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है.
16.बादाम के तेल को आँखों के नीचे के काले घेरों में 1-2 महीने लगाने से यह काले घेरे कम करता है.
17.बादाम कॉलेस्ट्रोल और ब्लड सूगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है.
18.जिन लोगों को शुगर की बीमारी हो, वो हर दिन 2-3 बादाम खा सकते हैं.
19.रुखी त्वचा वाले लोगों को बादाम तेल लगाना चाहिए.
बादाम खास तौर पर हाई ब्लडप्रेशर में काफी फायदेमंद होता है.
20.बादाम खाने से कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है.

नुकसान
1.ज़्यादा सेवन करने से आप मोटे हो सकते हो।
2.ज़्यादा सेवन करने से ये पेट में गड़बड़ी भी कर सकता है जैसे कब्ज, पेट दर्द, दस्त लगना, जी मिचलाना, उबकाई आना और मरोड़ उठना आदि।
3.ज्यादा सेवन से विटामिन E की 1अधिकता के कारण आपके सर दर्द, दस्त, आँखों का धुँधलापन आदि समस्याएं भी हो सकती हैं।
4.गॉल ब्लॅडर और किड्नी में पथरी वाले लोगों को बादाम खाने से नुकसान हो सकता है।
5.यदि आपको बादाम (almonds)से एलर्जी है तो इसे कभी मत खाइए।
6.एक साल से छोटे बच्चों को बादाम देने से प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
7.कच्चे और कड़वे बादाम ज़हरीले होते हैं इसलिए उन्हे कभी मत खाइए।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

केर सांगरी की सब्जी और आचार / Kair Sangri Recipe and Pickle

                   केर  सांगरी / Kair Sangri                              सांगरी राजस्थान के  सूखे मेवों से बनी सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट के रोगों को ठीक करने में भी औषधियां है खेजड़ी का पेड़ बड़ा व मजबूत होता है इसे पनपने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। स पेड़ पर लगने वाली हरी फलियों को ही सांगरी कहा जाता है। सूखी हुई कैर सांगरी बड़े शहरों में किसी बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, कैर सांगरी को राजस्थान का मेवा भी कहा जाता है।                                 केर केर नाम की एक कंटीली झाड़ी रेगिस्तानी इलाकों में बहुतायत से पाई जाती है इस पर लगे छोटे छोटे बेरों के आकर के फल को ही केर कहते है। कैर के केरिया , सांगरी (खेजडे के वृक्ष की फली) काचर ,बोर (बैर के फल) और राजस्थान को छोड़कर तीनों लोकों में दुर्लभ है। कैर छोटे छोटे गोल गोल होते है। यह फल...

समझे क्या है लाइव फूड और डेड फूड

               समझे क्या है लाइव फूड और डेड फूड आजकल जो बच्चों में समस्याएं आ रही हैं। पेट में दर्द, बहुत थका रहना ,काम में मन ना लगना ,इम्यूनिटी सिस्टम खराब हो जाना ,बहुत ज्यादा वजन बढ़ जाना, त्वचा संबंधित समस्या, हेयर प्रॉब्लम ,सांस लेने मे समस्या कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है सारी समस्या आती है  डेडफूड कारण। जिससे हमारी बॉडी को कुछ भी पोषक तत्व नहीं मिलता। इसको खाने से हमारे शरीर में समस्याएं आती हैं और शरीर उसको नहीं पचा पाता । दूसरा फूड आता है लाइव फूड  वह होता है जिससे हमारे शरीर को विटामिन ,प्रोटीन मिनरल्स मिलते हैं । इन फूड की कैटेगरी में आते हैं फल, सब्जियां दाले ,अंकुरित अनाज  सारे लाइव फूड है। अब हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा हमेशा लाइव फूड खाए उसके लिए बच्चों को प्रयोग करके दिखाना होगा। प्रयोग के लिए हम दो गमले लेते है। दोनो गमलों में अच्छे से मिट्टी भर देते हैं । अब हम उसमें थोड़ा पानी डाल देते हैं दोनों गमले में एक गमले में हम मूंग के दाने डालते हैं और  दूसरे गमले में हम चॉकलेट व बर्गर का टुकडा डालते है । अब इन...

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे/Amazing Benefits of Kinnow

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे सेहत के लिए किन्नू के फायदे किन्नू राजस्थान,पंजाब और हिमाचल में बहुत उगाया जाता हैं.इसे माल्टा(Malta) के नाम से भी.जाना जाता है। किन्नू खाने में खट्टा-मीठा होता हैं. किन्नू खाने के बहुत फायदे होते हैं।  संतरे के जैसे दिखने वाला किन्नू का स्वाद संतरे के जैसा ही होता हैं. यह सर्दियों में आसानी से मिल जाता हैं. इसमे मिनरल्स, आयरन, लाइम, फॉस्फोरस, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. किन्नू विटामिन सी  के साथ अनेक पोषक तत्वों से युक्त खट्टे  मीठे स्वाद वाला फल है। किन्नू खाना बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े सभी लोगो को पसंद है।किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य  के साथ साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आज हम आपको किन्नू(kinnow) से जुड़े स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों के बारे में बताते हैं। किन्नू(kinnow) खाने के फायदे –Amazing Benefits of Kinnow 1.किन्नू जूस (kinnow juice) पीने से पेट में गैस और अपच  की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 2. पेशाब और गुर्दे  से जुडी बीमारियों...