Skip to main content

गर्म मे स्किन को तरोताजा रखे/skin care in summer


गर्म मे स्किन जलने लगती है बल्कि इसका निखार भी चला जाता है. दमकती त्‍वचा न केवल आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगाती है, बल्कि आपका आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ाती है.त्वचा को निखारने के लिए बदाम बहुत उपयोगी है | बदाम विटामिन ई के बेहतरीन स्त्रोतों में से एक है और यह सभी जानते हैं कि विटामिन ई त्वचा के लिए अत्यंत लाभदायक विटामिन है |

लेकिन आज की भाग-दौड़ भरी जिदंगी में अकसर हमें अपनी स्किन की केयर करने का समय ही नहीं मिल पाता है. ऐसे में हम लेकर आएं हैं आपके लिए कुछ ऐसे टिप्‍स जो आपकी दमकती त्वचा पाने की ख्वाहिश को पूरा कर सकते हैं.

-स्किन में निखार लाने के लिए मक्खन में ताजा स्‍ट्रॉबेरी पीसकर इसका पतला पेस्‍ट चेहरे पर लगाएं. इसे 30 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. त्वचा बेहद मुलायम हो जाएगी.
 
 -अगर आपकी स्किन बहुत ऑयली है तो 4-5 नीम की पत्तियों को पीसकर मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर चेहरे पर लगाएं, सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें.

-ऑयली स्किन में निखार लाने के लिए पका हुआ केला मैश कर चेहरे पर लगाएं. आधे घंटे बाद ठंडे पानी से धो लें. चेहरा चमकने लगेगा.

-गीली रूई पर दो-तीन बूंद एस्ट्रीजेंट डालें और पूरे चेहरे पर लगाएं. इससे चेहरे की तैलीयपन खत्‍म हो जाएगा और चेहरा साफ नज़र आने लगेगा.

-हफ्ते में एक बार फेस पैक का इस्तेमाल ज़रूर करें. इससे चेहरे में चमक आती है.

-ककड़ी, खीरा या संतरे का रस निकालकर फ्रिज में जमा लें. इसके क्यूब को चेहरे पर मलें. चेहरा चमक उठेगा और आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएंगे.

Comments

Popular posts from this blog

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे/Amazing Benefits of Kinnow

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे सेहत के लिए किन्नू के फायदे किन्नू राजस्थान,पंजाब और हिमाचल में बहुत उगाया जाता हैं.इसे माल्टा(Malta) के नाम से भी.जाना जाता है। किन्नू खाने में खट्टा-मीठा होता हैं. किन्नू खाने के बहुत फायदे होते हैं।  संतरे के जैसे दिखने वाला किन्नू का स्वाद संतरे के जैसा ही होता हैं. यह सर्दियों में आसानी से मिल जाता हैं. इसमे मिनरल्स, आयरन, लाइम, फॉस्फोरस, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. किन्नू विटामिन सी  के साथ अनेक पोषक तत्वों से युक्त खट्टे  मीठे स्वाद वाला फल है। किन्नू खाना बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े सभी लोगो को पसंद है।किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य  के साथ साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आज हम आपको किन्नू(kinnow) से जुड़े स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों के बारे में बताते हैं। किन्नू(kinnow) खाने के फायदे –Amazing Benefits of Kinnow 1.किन्नू जूस (kinnow juice) पीने से पेट में गैस और अपच  की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 2. पेशाब और गुर्दे  से जुडी बीमारियों...

केर सांगरी की सब्जी और आचार / Kair Sangri Recipe and Pickle

                   केर  सांगरी / Kair Sangri                              सांगरी राजस्थान के  सूखे मेवों से बनी सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट के रोगों को ठीक करने में भी औषधियां है खेजड़ी का पेड़ बड़ा व मजबूत होता है इसे पनपने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। स पेड़ पर लगने वाली हरी फलियों को ही सांगरी कहा जाता है। सूखी हुई कैर सांगरी बड़े शहरों में किसी बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, कैर सांगरी को राजस्थान का मेवा भी कहा जाता है।                                 केर केर नाम की एक कंटीली झाड़ी रेगिस्तानी इलाकों में बहुतायत से पाई जाती है इस पर लगे छोटे छोटे बेरों के आकर के फल को ही केर कहते है। कैर के केरिया , सांगरी (खेजडे के वृक्ष की फली) काचर ,बोर (बैर के फल) और राजस्थान को छोड़कर तीनों लोकों में दुर्लभ है। कैर छोटे छोटे गोल गोल होते है। यह फल...

केले के गुण/ (Benefits Of banana)

ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। सुबह नाश्ते में यदि एक केला खा लिया जाए तो लंच तक भूख नहीं लगती। केला अगर आप खेल से जुड़े हुए हैं, तो आप केला डाइट में जरूर शामिल करें।पके और कच्चे दोनों प्रकार के केले का उपयोग होता है। पके केले का छिलका निकालकर खाया जाता है और कच्चे केले की सब्जी बनाई जाती है।  केला मधुर, पाचक, वीर्यवर्धक, मांस की वृद्धि करने वाला, भूख-प्यास शांत करने वाला होता है. केले के फूल की भी सब्जी बनाई जाती है। केले की मिठास उसमें मौजूद ग्लूकोज तत्त्व पर आधारित है। केला शरीर को मजबूत और बलवान बनाता है। केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिलता है। पका केला रक्तस्राव और प्रदर रोग में लाभकारी होता है। विभिन्न रोगों में उपचार: 1.. चोट या रगड़ लगना: चोट या रगड़ लगने पर केले के छिलके को उस स्थान पर बांधने से सूजन नहीं बढ़ती। पका हुआ केला और गेहूं का आटा पानी में मिलाकर गर्म करके लेप करें। 2.हृदय का दर्द: 2 केले 15 ग्राम शहद के साथ मिलाकर खाने से हृदय का दर्द ठीक होता है। 3.मासिकधर्म सम्बंधी परेशानियां: केले के तने को कुचलकर उसका चार चम्मच रस निकालकर 7-8 दिनों...