बेटियों को यह सिखाओ और बचाओ
स्कूल-कॉलेज , पार्क, बसस्टैंड, सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों, औरतों को छेड़ने का मामला हम आए दिन न्यूज़ चैनल व टीवी पर देखते हैं । यह एक आम बात हो गई है किसी महिला से पूछा जाए क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है तो उनका कहना है कि किसी ना किसी तरीके से उनको भी मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। कुछ बातें हमें अपनी बेटियों को सीखनी है और उन्हें बचाना है ।
1.कोई भी लड़का किसी लड़की को छेडता है। तो उस लड़की को चाहिए कि वह उस बात को हल्के में ना ले और किसी भी तरीके से स्माइल पास ना करें ताकि उसे लड़के को यह ना लगे जो मैं कर रहा हूं वह सही है। हमेशा अपने चेहरे पर गंभीरता रखें। लड़की को चाहिए वह मजबूती से अपने आप को संभाले।
2.यदि कोई लड़का किसी लड़की को रास्ते पर छेड रहा है तो 1090 हेल्पलाइन नंबर है उस पर कॉल करें। यह नंबर पर कॉल करने पर आपकी जानकारी किसी अन्य को नहीं दी जाती। ना ही पुलिस द्वारा आपके पास आकर आपसे कोई जानकारी ली जाती है ।यहा लड़की की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
3. अगर कोई लड़का किसी लड़की को छेड़ रहा है तो इस बात की जानकारी लड़की को अवश्य अपने घर वालों को या परिचित को या ऐसा सदस्य जिस पर वह पूरा विश्वास करती है उसकी पूरी बात बताएं । हर एक लड़की को अपने मोबाइल के अंदर कुछ ऐप को हमेशा इंस्टॉल करके रखना चाहिए।
1.NIRBHYA BE FEARLESS APP
2.I FEEL SAFE
3.WOMEN SAFTY
इन App की मदद से हम अपने आप को किसी न किसी तरीके से बचा सकते हैं। यह app का काम महिला को सुरक्षा प्रदान करना है।
4. हमें अपनी बेटी को यह सीखना है कि रास्ते में कोई अगर उनसे छेड़खानी कर रहा है तो वहां पर जो लोग मौजूद है उनकी वह सहायता ले सकती है और जोर-जोर से चिल्लाकर अपने आप को बचा सकती है डरना किसी चीज का समाधान नहीं है हम लोग जितना डरते हैं । उतना ही सामने वाले की हिम्मत बढ़ती है।
5. अगर देर रात हो गई तब आपको पास में किसी दुकान या मकान में चला जाना है अगर वहां ऐसा कुछ भी नहीं है तो पास में कोई एटीएम मशीन वहां चला जाना सही रहेगा क्योंकि वहां कैमरा भी होता है और सिक्योरिटी गार्ड भी होता है। हो सके तो रात में अकेले सुनसान एरिया जाने से बचें।
6.आप कार चला रहे हैं तो सुनसान एरिया से बचें। कार में हमेशा बैठते समय पीछे वाली सीट हमेशा चेक करें। हमेशा गेट बन्द करें किसी भी परिस्थिति में किसी भी अनजान व्यक्ति के लिए कार का गेट ना खोलें । कार को ना रोके शॉर्टकट के चक्कर में सुनना रास्ते से ना जाए।
इन छोटी-छोटी सावधानी से हम किसी बड़े खतरे को टाल सकते हैं।
वंदना अग्रवाल प्रेरक
Comments
Post a Comment