Skip to main content

होंठो की देखभाल/care of lips




                 वदलते मौसम के कारण होंठ फटते हैं।

सर्द मौसम में होंठ फटने लगते हैं। ऐसे में होंठों की सुंदरता खत्म होने लगती है।गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में होंठों को कोई न कोई समस्यां बनी ही रहती हैं। खासकर महिलाएं अपने होठों को खूबसूरत बनाने के‍ लिए कई प्रकार के लिपस्टिक का प्रयोग करती हैं, जिसके कारण होठों की प्राकृतिक सुंदरता समाप्त‍ हो जाती है।

होंठ फटने के कारण

1.टमाटर की सॉस , च्युइंग गम , कैंडी आदि में इस्तेमाल होने वाले सिनेमेट्स भी ऐसे तत्व हो सकते है जो होठों के सूखेपन के लिए जिम्मेदार हो सकते है।

2.कमरे में चलने वाले हीटर से भी हवा रूखी हो जाती है जो होंठ फटने का कारण बन सकता है। ऐसे में बचाव नहीं किये जाने से होठ फट जाते है। 

3. होंठ के ऊपर जीभ फिराने से लार की एक परत बन जाती है। लार में एमिलेज़ और माल्टीज़ नामक पाचक एंजाइम होते है। ये एंजाइम होठो की पतली और नाजुक परत को नुकसान पहुंचाते है। 

4.लार में मौजूद पाचक एंजाइम जैसे एमिलेज़ और माल्टीज़ होठों की पतली परत को ख़राब करते है। जब भी होंठो पर लार की परत बनती है , होठो को नुकसान होता है। 

5. शरीर में पानी की कमी से भी कई बार होंठ फटते हैं। 

6.वदलते मौसम के कारण होंठ फटते हैं। 

अगर आप भी अपने होठों के फटने या कालेपन से परेशान हैं तो नीचे दिए जा रहे कुछ आसान नुस्खों से आप अपने होठों की सुन्दरता को चार चांद लगा सकते हैं....





उपायः-

1- नित्य दो बार होंठों पर ग्लिसरीन लगाने से लाभ होता है।

2- इलायची पीस कर मक्खन में मिलाकर रोज दिन में दो बार कम से कम सात दिन लगाएं।

3- गुलाब के फूल को पीसकर उसमें थोड़ी सी मलाई या दूध मिलाकर होंठों पर लेप करें।

4- नहाने से पहले हथेली में चौथाई चम्मच मूंगफली का तेल लेकर अंगुली से हथेली में रगड़े। फिर होंठो पर इसकी मालिश करें। होंठो के लिए यह लाभप्रद है।

5- सोने से पहले सरसों का तेल नाभि पर लगाने से होंठ नहीं फटते।

6- घी में जरा सा नमक मिलाकर होंठों व नाभि पर लगाने से होंठ फटना बंद हो जाते हैं।

7-पांच बादाम रोज सुबह-शाम खाने से होंठ नहीं फटते।

8-होंठ कुछ ज्यादा ही फटे-फटे से रहते हैं तो टमाटर के रस में घी या मक्खन मिलाकर लगाएँ। जब तक होंठों की त्वचा चिकनी नहीं हो जाती, यह उपाय जारी रखें। 

9-मौसम कोई भी हो, होंठों पर इसका प्रभाव न हो इसके लिए शरीर में विटामिन ए व बी कॉम्प्लेक्स की कमी न होने दें। इसके लिए अपने दैनिक आहार में हरी सब्जी, दूध, घी, मक्खन, ताजे फल और ज्यूस लेती रहें। 

10-लाब की पंखुडियों में थोडी सी मलाई मिला कर होंठों पर लगाएं ।

11-आप होंठों पर सिर्फ शहद भी लगा सकती हैं।

12-सूखे होंठों पर ताजा मक्खन लगाएं।

13-जायफल, गुलाब की ताजी पंखुडियां और ताजा मक्खन मिला कर होंठों पर लगाएं। 

14-जैतून का तेल और वैसलीन मिलाकर दिन में तीन या चार बार फटे होंठों पर लगाएँ। तीन-चार दिन नियमित उपचार करने पर आपके होंठों की दरारें भरने लगेंगी या भर जाएँगी। 

15. आप एक चम्मच अरंडी का तेल, 1 चम्मच ग्लिसरीन और ग्लिसरीन की कुछ बूंदों को मिलाकर एक पेस्ट भी बना सकते हैं। इसे अच्छे से मिलाएं और सोने से पहले अपने होंठों पर लगाएं। होठों इस प्रक्रिया को रोज़ाना करें।

16अपने होंठों पर ताज़ी दूध की मलाई लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें। होठों की सुंदरता, इसके बाद होंठों को गुनगुने पानी में डुबोये रुई के फाहों की मदद से धो दें। इस प्रक्रिया को रोज़ाना करने से होंठ जल्दी ठीक होंगे।

17.शरीर में पानी की कमी से भी कई बार होंठ फटते हैं। दिन के समय काफी ज़्यादा मात्रा में पानी पीना आवश्यक है जिससे आपके शरीर में पानी की कमी न हो। सुबह सुबह बिना कुछ खाए पिए एक से दो गिलास पानी पिएं। सोने से पहले भी कम से कम एक गिलास पानी पियें। 

18.अपने सूखे होंठों पर खीरे का छोटा सा टुकड़ा धीरे धीरे रगड़ें जिससे इसका रस होंठों पर अच्छे से लग जाए।10-15 मिनट तक रखे।

19.अपने होंठों में अरंडी का तेल दिन में कई बार लगाएं।



ऎसा नियमित करने से होंठ गुलाब से खिल उठेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे/Amazing Benefits of Kinnow

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे सेहत के लिए किन्नू के फायदे किन्नू राजस्थान,पंजाब और हिमाचल में बहुत उगाया जाता हैं.इसे माल्टा(Malta) के नाम से भी.जाना जाता है। किन्नू खाने में खट्टा-मीठा होता हैं. किन्नू खाने के बहुत फायदे होते हैं।  संतरे के जैसे दिखने वाला किन्नू का स्वाद संतरे के जैसा ही होता हैं. यह सर्दियों में आसानी से मिल जाता हैं. इसमे मिनरल्स, आयरन, लाइम, फॉस्फोरस, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. किन्नू विटामिन सी  के साथ अनेक पोषक तत्वों से युक्त खट्टे  मीठे स्वाद वाला फल है। किन्नू खाना बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े सभी लोगो को पसंद है।किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य  के साथ साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आज हम आपको किन्नू(kinnow) से जुड़े स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों के बारे में बताते हैं। किन्नू(kinnow) खाने के फायदे –Amazing Benefits of Kinnow 1.किन्नू जूस (kinnow juice) पीने से पेट में गैस और अपच  की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 2. पेशाब और गुर्दे  से जुडी बीमारियों...

केर सांगरी की सब्जी और आचार / Kair Sangri Recipe and Pickle

                   केर  सांगरी / Kair Sangri                              सांगरी राजस्थान के  सूखे मेवों से बनी सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट के रोगों को ठीक करने में भी औषधियां है खेजड़ी का पेड़ बड़ा व मजबूत होता है इसे पनपने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। स पेड़ पर लगने वाली हरी फलियों को ही सांगरी कहा जाता है। सूखी हुई कैर सांगरी बड़े शहरों में किसी बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, कैर सांगरी को राजस्थान का मेवा भी कहा जाता है।                                 केर केर नाम की एक कंटीली झाड़ी रेगिस्तानी इलाकों में बहुतायत से पाई जाती है इस पर लगे छोटे छोटे बेरों के आकर के फल को ही केर कहते है। कैर के केरिया , सांगरी (खेजडे के वृक्ष की फली) काचर ,बोर (बैर के फल) और राजस्थान को छोड़कर तीनों लोकों में दुर्लभ है। कैर छोटे छोटे गोल गोल होते है। यह फल...

केले के गुण/ (Benefits Of banana)

ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। सुबह नाश्ते में यदि एक केला खा लिया जाए तो लंच तक भूख नहीं लगती। केला अगर आप खेल से जुड़े हुए हैं, तो आप केला डाइट में जरूर शामिल करें।पके और कच्चे दोनों प्रकार के केले का उपयोग होता है। पके केले का छिलका निकालकर खाया जाता है और कच्चे केले की सब्जी बनाई जाती है।  केला मधुर, पाचक, वीर्यवर्धक, मांस की वृद्धि करने वाला, भूख-प्यास शांत करने वाला होता है. केले के फूल की भी सब्जी बनाई जाती है। केले की मिठास उसमें मौजूद ग्लूकोज तत्त्व पर आधारित है। केला शरीर को मजबूत और बलवान बनाता है। केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिलता है। पका केला रक्तस्राव और प्रदर रोग में लाभकारी होता है। विभिन्न रोगों में उपचार: 1.. चोट या रगड़ लगना: चोट या रगड़ लगने पर केले के छिलके को उस स्थान पर बांधने से सूजन नहीं बढ़ती। पका हुआ केला और गेहूं का आटा पानी में मिलाकर गर्म करके लेप करें। 2.हृदय का दर्द: 2 केले 15 ग्राम शहद के साथ मिलाकर खाने से हृदय का दर्द ठीक होता है। 3.मासिकधर्म सम्बंधी परेशानियां: केले के तने को कुचलकर उसका चार चम्मच रस निकालकर 7-8 दिनों...