Skip to main content

मुल्तानी मिट्टी के फायदे/Multani Mitti Ke Fayde




      





मुल्तानी मिट्टी के असाधारण प्रयोग


मुल्तानी मिट्टी को फुलर की मिट्टी भी कहा जाता है, जो त्वचा के लिए कॉस्मेटिक गुणों से भरपूर होती हैं.मुल्तानी मिट्टी मुंहासे कम करने में मदद करती हैं, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम क्लोराइड काफी मात्रा में होता हैं. सबसे सस्ता और कारगर ब्यूटी सॉल्यूशन क्या है तो बिना हिचक के मुलतानी मिट्टी का नाम ले सकते हैं. ये बात हम सभी को पता है कि मुलतानी मिट्टी एक बहुत अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट है लेकिन कम ही लोगों को ये पता होता है कि इसे किस तरह इस्तेमाल करना है.हमारे शरीर के पांच तत्वों में एक है मिटटी।मुल्तानी मिटटी प्रयोग के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है.यह पाकिस्तान के इलाके मुल्तान में बहुतायत से पायी जाती है. यह हलके पीले रंग की एकदम चिकनी होती है.


1-अगर इसे कूट कर हल्दी के साथ मिलकर प्रयोग किया जाए तो झाइयां व् मुहांसे दूर होते हैं और त्वचा कांतिमय बन जाती है.


2- गर्मियों में होने वाली घमौरियों के उपचार में मुल्तानी मिट्टी अचूक औषधि है।

3- शरीर पर इसका पतला-पतला लेप खून की गर्मी को कम करता है। तेज बुखार में तापमान तुरंत नीचे लाने के लिये सारे शरीर पर इसका मोटा-मोटा लेप करना चाहिए।
मुल्तानी मिट्टी, गाजर का गूदा और जैतून के तेल का पैक इनका पेस्ट बनाकर तैयार किया जा सकता है. इसे चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए रखिए और फिर धो लीजिए.

4- अगर आप महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट, शैम्पू, ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करते हुए थक चुकी हैं, 
फिर भी आपको कोई फ़ायदा नहीं हुआ है तो एक बार मुल्तानी मिट्टी ज़रूर इस्तेमाल करके देखें।

5- ये नेचुरल कंडीशनर भी है और ब्लीच भी। ये सौन्दर्य निखारने का सबसे सस्ता और आयुर्वेदिक नुस्खा है।

6-पपीते के एक चम्मच गूदे और एक से दो बूंद शहद को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए. इस पेस्ट को लगाने से चेहरा निखर जाएगा.

7- मुल्तानी मिट्टी सभी फेस पैक का बेस होती है। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने से रंगत निखरती है

8- बालों में लगाने से वे घने, मुलायम और काले हो जाते हैं। – मुहांसों की समस्या से परेशान लोगों के लिए तो मुल्तानी मिट्टी सबसे कारगर इलाज है, क्योंकि मुल्तानी मिट्टी चेहरे का तेल सोख लेती है, जिससे मुहांसे सूख जाते हैं।

9- मुंहासों के दाग़ घटाने लिए मुल्तानी मिट्टी में नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें और चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाएं। 15 दिनों में ही असर दिखेगा।

10- धूप में झुलसी त्वचा को ठीक करने के लिए मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल या टमाटर के रस में मिला कर लगाएं।

11- मुल्तानी मिट्टी में, सूखे संतरे के छिलकों का पाउडर, जई का आटा मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इस पैक को रोज़ लगाने से रोम छिद्र साफ होते हैं और मुंहासे नहीं होते।

12- मुल्तानी मिटटी को खट्टे छाछ में घोल कर उससे बाल धोने से रूखापन गायब हो जाएगा और बालों में चमक आ जायेगी.

13- 100 ग्राम मुल्तानी मिट्टी को एक कटोरे पानी में भिगो दें। दो घन्टे बाद जब मुल्तानी मिट्टी पूरी तरह घुल जाये तो इस घोल को सूखे बालों में लगा कर हल्के हाथ से बालों को रगड़े। पाँच मिनट तक ऐसा ही करें।अगर बालों मे ज्यादा गंदगी मौजूद है, तो इस क्रिया को दोबारा फिर करें। हफ्ते में दो बार इस क्रिया को करने से बालों में बहुत ज्यादा निखार आ जाता है। बाल लम्बे, रेशमी और मुलायम हो जाते हैं। इस क्रिया को करने के बाद सिर में हल्केपन के साथ शीतलता का अहसास होता है। ऐसी शीतलता किसी भी शैम्पू में नहीं मिल सकती है।





14- रोजाना मुल्‍तानी मिट्टी से बाल धोने पर बाल झडना कम हो जाएंगे।

15- धूप में त्वचा की रंगत काली होने पर इसमें सुधार के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल एंटी टैनिंग एजेंट के तौर पर करें। मुल्तानी मिट्टी का लेप न सिर्फ त्वचा को राहत पहुंचाता है, बल्कि टैन हुई त्वचा को साफ बनाता है।
रुखी त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी, दूध और चन्दन के पाउडर का पैक आदर्श होता है. इन तीनों को सामान मात्रा में मिलकर गाढ़ा पेस्ट बनाइए. इस मिश्रण कोचेहरे पर लगाइए 

16- आधा चम्मच संतरे का रस लेकर उसमें 4-5 बूंद नींबू का रस, आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, आधा चम्मच चंदन पाउडर और कुछ बूंदें गुलाब जल की मिलाकर कर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसे लगा कर 15-20 मिनट तक रखें। इसके बाद पानी से इसे धो दें। यह ऑयली त्वचा का सबसे अच्छा उपाय है।

17- तैलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी में दही और पुदीने की पत्तियों का पाउडर मिला कर उसे आधे घंटे तक रखा रहने दें, फिर अच्छे से मिला कर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर हल्के गर्म पानी से धो दें। ये तैलीय त्वचा को चिकनाई रहित रखने का कारगर नुस्खा है।

18- अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो काजू को रात भर दूध में भिगो दें और सुबह बारीक पीसकर इसमें मुल्तानी मिट्टी और शहद की कुछ बूंदें मिलाकर स्क्रब करें।


19-चंदन पाउडर में एक चम्मच टमाटर का रस मिला लीजिए. अब इसे मुलतानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं.


20-मुल्तानी मिट्टी का पैक इस्तेमाल करने से बालों को भी कंडिशनर मिल जाता है। बालों पर इसे लगाने से बाल घने, मुलायम और काले होते हैं। मुल्तानी मिट्टी से बाल धोने पर बाल झड़ने जैसी समस्याओं का समाधान भी मिलता है।


21- रूखी त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी में चन्दन पाउडर या कैलामाइन पाउडर मिला कर लगाएं, इससे चेहरे की नमी बनी रहेगी।

22- बडे से बडे फोडे़ पर मिट्टी की पट्टी चढ़ाने से, विद्रावक शक्ति के कारण वह उसे पकाकर निचोड़ देती है एवं घाव भी बहुत जल्दी भर देती है।

23- मिट्टी मे विष को शोषित करने की विलक्षण शक्ति होती है । सांप,बिच्छू, कैंसर तक के जहर को खींचकर(सोखकर) कुछ ही दिनों में ठीक कर देती है।

24-मुल्तानी मिट्टी का उपयोग लॉन्ड्री में भी होता है। इसके उपयोग से कपड़े पर ग्रीस, तेल, खून व मोम के लगे धब्बे हल्के होते हैं। इसलिए ज्यादातर लॉन्ड्री डिटर्जेंट में इसका जाता है।





Comments

Popular posts from this blog

केर सांगरी की सब्जी और आचार / Kair Sangri Recipe and Pickle

                   केर  सांगरी / Kair Sangri                              सांगरी राजस्थान के  सूखे मेवों से बनी सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट के रोगों को ठीक करने में भी औषधियां है खेजड़ी का पेड़ बड़ा व मजबूत होता है इसे पनपने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। स पेड़ पर लगने वाली हरी फलियों को ही सांगरी कहा जाता है। सूखी हुई कैर सांगरी बड़े शहरों में किसी बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, कैर सांगरी को राजस्थान का मेवा भी कहा जाता है।                                 केर केर नाम की एक कंटीली झाड़ी रेगिस्तानी इलाकों में बहुतायत से पाई जाती है इस पर लगे छोटे छोटे बेरों के आकर के फल को ही केर कहते है। कैर के केरिया , सांगरी (खेजडे के वृक्ष की फली) काचर ,बोर (बैर के फल) और राजस्थान को छोड़कर तीनों लोकों में दुर्लभ है। कैर छोटे छोटे गोल गोल होते है। यह फल...

समझे क्या है लाइव फूड और डेड फूड

               समझे क्या है लाइव फूड और डेड फूड आजकल जो बच्चों में समस्याएं आ रही हैं। पेट में दर्द, बहुत थका रहना ,काम में मन ना लगना ,इम्यूनिटी सिस्टम खराब हो जाना ,बहुत ज्यादा वजन बढ़ जाना, त्वचा संबंधित समस्या, हेयर प्रॉब्लम ,सांस लेने मे समस्या कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है सारी समस्या आती है  डेडफूड कारण। जिससे हमारी बॉडी को कुछ भी पोषक तत्व नहीं मिलता। इसको खाने से हमारे शरीर में समस्याएं आती हैं और शरीर उसको नहीं पचा पाता । दूसरा फूड आता है लाइव फूड  वह होता है जिससे हमारे शरीर को विटामिन ,प्रोटीन मिनरल्स मिलते हैं । इन फूड की कैटेगरी में आते हैं फल, सब्जियां दाले ,अंकुरित अनाज  सारे लाइव फूड है। अब हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा हमेशा लाइव फूड खाए उसके लिए बच्चों को प्रयोग करके दिखाना होगा। प्रयोग के लिए हम दो गमले लेते है। दोनो गमलों में अच्छे से मिट्टी भर देते हैं । अब हम उसमें थोड़ा पानी डाल देते हैं दोनों गमले में एक गमले में हम मूंग के दाने डालते हैं और  दूसरे गमले में हम चॉकलेट व बर्गर का टुकडा डालते है । अब इन...

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे/Amazing Benefits of Kinnow

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे सेहत के लिए किन्नू के फायदे किन्नू राजस्थान,पंजाब और हिमाचल में बहुत उगाया जाता हैं.इसे माल्टा(Malta) के नाम से भी.जाना जाता है। किन्नू खाने में खट्टा-मीठा होता हैं. किन्नू खाने के बहुत फायदे होते हैं।  संतरे के जैसे दिखने वाला किन्नू का स्वाद संतरे के जैसा ही होता हैं. यह सर्दियों में आसानी से मिल जाता हैं. इसमे मिनरल्स, आयरन, लाइम, फॉस्फोरस, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. किन्नू विटामिन सी  के साथ अनेक पोषक तत्वों से युक्त खट्टे  मीठे स्वाद वाला फल है। किन्नू खाना बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े सभी लोगो को पसंद है।किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य  के साथ साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आज हम आपको किन्नू(kinnow) से जुड़े स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों के बारे में बताते हैं। किन्नू(kinnow) खाने के फायदे –Amazing Benefits of Kinnow 1.किन्नू जूस (kinnow juice) पीने से पेट में गैस और अपच  की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 2. पेशाब और गुर्दे  से जुडी बीमारियों...