Skip to main content

सूजी का केक बनाने की विधी/recipe of suji cake


आवश्यक सामग्री :
केक बनाने के लिए :
  • 40 ग्राम बटर
  • 1/2कप चीनी
  • 1/2 कप दही
  • 1चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 कप सूजी

सुगर सिरप बनाने की विधि :
  • 1 कप पानी
  • 1/2 कप चीनी
  • 1नीबू का रस


केक बनाने की विधि-
सबसे पहले बटर को एक बर्तन में निकाल ले इसके बाद इसमें चीनी मिला लें और अच्छी तरह से चीनी को बटर में मिला लें | इसे अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें 1/2 चम्मच वनिला की खुशबु के लिए एस्सेंसे को मिला सकती है
इसके बाद दुसरे बर्तन में सूजी और बेकिंग पाउडर को मिला लें इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें
अब जिस बर्तन में आपने बटर और चीनी को मिलाया था उसी में इस सूजी को धीरे धीरे मिलाएं और तब तक मिलाएं जब तक ये अच्छी तरह से मिल ना जाए इसके बाद इसमें दही को मिला लें और तब तक मिलाते रहे जब तक की ये एक अच्छी तरह से मिल न जाए
इसके बाद ओवन को 180 पर गरम कर लें और इसके बाद इसे 29-25 मिनट तक इसको पकाएं
इसके बाद इसे निकाल लें
या ओवन नही है तो कुकर मे भी भाप की सहायता से पका सकते है।

https://vanayurvedaa.blogspot.com/2017/04/kair-sangri-recipe-and-pickle.html?m=1
सुगर सिरप बनाने की विधि-
1 बर्तन में पानी और चीनी को मिलकर गरम करें और जैसे ही एक उबाल आ जायें उसके बाद गैस को बंद कर दें और नीबू के रस को मिला दें

इसके बाद केक में छोटे छोटे छेद कर लें और उसके बाद सुगर सिरप को इसके ऊपर डाल दें इसके बाद 1/2  घंटे तक इसको ठंडा होने दें इसके बाद इसे परोसे और बच्चो को खिलाएं वो इसे जरुर पसंद करेंग
Vandana

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे/Amazing Benefits of Kinnow

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे सेहत के लिए किन्नू के फायदे किन्नू राजस्थान,पंजाब और हिमाचल में बहुत उगाया जाता हैं.इसे माल्टा(Malta) के नाम से भी.जाना जाता है। किन्नू खाने में खट्टा-मीठा होता हैं. किन्नू खाने के बहुत फायदे होते हैं।  संतरे के जैसे दिखने वाला किन्नू का स्वाद संतरे के जैसा ही होता हैं. यह सर्दियों में आसानी से मिल जाता हैं. इसमे मिनरल्स, आयरन, लाइम, फॉस्फोरस, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. किन्नू विटामिन सी  के साथ अनेक पोषक तत्वों से युक्त खट्टे  मीठे स्वाद वाला फल है। किन्नू खाना बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े सभी लोगो को पसंद है।किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य  के साथ साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आज हम आपको किन्नू(kinnow) से जुड़े स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों के बारे में बताते हैं। किन्नू(kinnow) खाने के फायदे –Amazing Benefits of Kinnow 1.किन्नू जूस (kinnow juice) पीने से पेट में गैस और अपच  की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 2. पेशाब और गुर्दे  से जुडी बीमारियों...

केर सांगरी की सब्जी और आचार / Kair Sangri Recipe and Pickle

                   केर  सांगरी / Kair Sangri                              सांगरी राजस्थान के  सूखे मेवों से बनी सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट के रोगों को ठीक करने में भी औषधियां है खेजड़ी का पेड़ बड़ा व मजबूत होता है इसे पनपने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। स पेड़ पर लगने वाली हरी फलियों को ही सांगरी कहा जाता है। सूखी हुई कैर सांगरी बड़े शहरों में किसी बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, कैर सांगरी को राजस्थान का मेवा भी कहा जाता है।                                 केर केर नाम की एक कंटीली झाड़ी रेगिस्तानी इलाकों में बहुतायत से पाई जाती है इस पर लगे छोटे छोटे बेरों के आकर के फल को ही केर कहते है। कैर के केरिया , सांगरी (खेजडे के वृक्ष की फली) काचर ,बोर (बैर के फल) और राजस्थान को छोड़कर तीनों लोकों में दुर्लभ है। कैर छोटे छोटे गोल गोल होते है। यह फल...

केले के गुण/ (Benefits Of banana)

ऊर्जा का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। सुबह नाश्ते में यदि एक केला खा लिया जाए तो लंच तक भूख नहीं लगती। केला अगर आप खेल से जुड़े हुए हैं, तो आप केला डाइट में जरूर शामिल करें।पके और कच्चे दोनों प्रकार के केले का उपयोग होता है। पके केले का छिलका निकालकर खाया जाता है और कच्चे केले की सब्जी बनाई जाती है।  केला मधुर, पाचक, वीर्यवर्धक, मांस की वृद्धि करने वाला, भूख-प्यास शांत करने वाला होता है. केले के फूल की भी सब्जी बनाई जाती है। केले की मिठास उसमें मौजूद ग्लूकोज तत्त्व पर आधारित है। केला शरीर को मजबूत और बलवान बनाता है। केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में मिलता है। पका केला रक्तस्राव और प्रदर रोग में लाभकारी होता है। विभिन्न रोगों में उपचार: 1.. चोट या रगड़ लगना: चोट या रगड़ लगने पर केले के छिलके को उस स्थान पर बांधने से सूजन नहीं बढ़ती। पका हुआ केला और गेहूं का आटा पानी में मिलाकर गर्म करके लेप करें। 2.हृदय का दर्द: 2 केले 15 ग्राम शहद के साथ मिलाकर खाने से हृदय का दर्द ठीक होता है। 3.मासिकधर्म सम्बंधी परेशानियां: केले के तने को कुचलकर उसका चार चम्मच रस निकालकर 7-8 दिनों...