Skip to main content

पुदीना के फायदे, पुदीना परांठा और पुदीना चटनी/Benefits of Pudina , Pudina Paratha or Pudine ki Chutney

                            


                       पुदीना के फायदे

पुदीना शानदार एंटीबॉयटिक की तरह काम करता है।
 पुदीना हाजमे के लिए अच्छा है और पाचन क्रिया दुरूस्त रखता है।वनांचलों में आदिवासी इसका इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ समास्याओं से छुटकारा पाने के लिए करते हैं। गर्मी में लू लगने के के बाद पुदीने का सेवन करना चाहिए। पुदीना खाने से चेहरे के मुहांसे होते हैं खत्म, जुकाम में आराम मिलता है ताजा हरा पुदीना अधिक गुणकारी व विटामिन 'ए' से भरपूर होता है। साथ ही इसका स्वाद व सुगंध भोजन को स्वादिष्ट व रुचिकर बनाता है। ताजा पुदीना न होने पर इसके पत्तों को सुखाकर उपयोग में लाया जा सकता है। 

पुदीने के गुण –

1.हैजा होने पर पुदीना बहुत फायदा करता है। हैजा होने पर पुदीना, प्याज का रस, नींबू का रस बराबर-बराबर मात्रा में मिलाकर पिलाने से लाभ होता है।

2.पुदीना का रस किसी घाव पर लगाने से जख्म जल्दी भर जाते हैं। यदि किसी घाव से बदबू आ रही है तो इसके पत्ते का लेप लगाने से बदबू आना बंद हो जाती है। 

3.पुदीना कई प्रकार के चर्म रोगों को समाप्त करता है। चर्म रोग होने पर पुदीना के पत्तों का लेप लगाने से आराम मिलता है

4.मुंह में बदबू आने पर पुदीने का सेवन करना चाहिए। पुदीने के रस को पानी में मिलाकर कुल्ला करने से मुंह की बदबू दूर होती है। 

5.गर्मी में लू लगने के बाद पुदीने का सेवन करना चाहिए। लू लगने पर रोगी को पुदीने का रस और प्याज का रस देने से फायदा होता है।

6.उल्टी होने पर आधा कप पुदीना का रस हर दो घंटे पर रोगी को पिलाइए, इससे उल्टी आना बंद हो जाएगा।धनिया, सौंफ व जीरा समभाग में लेकर उसे भिगोकर पीस लें। फिर 100 ग्राम पानी मिलाकर छान लें। इसमें पुदीने का अर्क मिलाकर पीने से उल्टी का शमन होता है। 

7.अजीर्ण होने पर पुदीने का रस पानी में मिलाकर पीने से फायदा होता है।

8.पुदीने के पत्तों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर दिन में तीन बार चाटने से अतिसार सें राहत मिलती है।
    


   9.पेटदर्द होने पर पुदीने को जीरा, हींग, काली मिर्च में नमक मिलाकर पीने से पेट का दर्द समाप्त हो जाता है।

10.महिला को प्रसव के समय पुदीने का रस पीना चाहिए, इससे आसानी से प्रसव हो जाता है।

11.हिचकी आने पर पुदीना का प्रयोग करना चाहिए, इससे हिचकी आना बंद हो जाता है।

12.ताजा-हरा पुदीना पीसकर 3 बूंद नींबू का रस डाला जाए चेहरे पर बीस मिनट तक लगा लें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे त्वचा की गर्मी समाप्त होती है।

13.दाद या त्वचा पर सूक्ष्मजीव संक्रमण होने पर पुदीने के पत्तों का रस दिनमें 3-4 बार लेपित किया जाए, तो आराम मिलता है। पत्तियों को कुचलकर सीधेत्वचा पर रगड़ा जाए तो भी फायदा होता है।

14.पुदीने का सत निकालकर  15-20 मिनट तक सिर में लगा रहने दें। बाद में सिर को जल से धो लें। दो-तीन बार इस प्रयोग को करने से बालों में पड़ गई जुएँ मर जाएँगी।.

.......................................................................


पुदीना परांठा - Pudina Paratha recipe








पुदीना परांठा  स्वादिष्ट और भरपूर खाना है। दही और अचार के साथ मिलने वाला पुदीना परांठा खाने की थाली से कम नहीं है। हालांकि ज्यादातर इसे नाश्ते में ही खाया जाता है।


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pudina Parantha Recipe

आटा - 1कप
बेसन - आधा कप
पोदीना के पत्ते - 1/2कप
नमक -स्वादानुसारजीरा - आधा 
छोटी चम्मचघी या तेल - 2-3टेबल स्पून

विधि - How to make Pudina Parantha Recipe

पोदीना से पत्तियां तोड़िये, पानी से 2 बार धोकर पानी सुखा लीजिये. पत्तियों को बारीक कतर लीजिये.

आटे में बेसन, जीरा, 1 टेबल स्पून घी या तेल और कतरे हुये पुदीना डाल कर मिलाइये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये  आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
थोड़ा सा आटा निकालिये और  बेले गये परांठे पर घी लगाइये, परांठे को आधा मोड़िये, मोड़ी गई ऊपर की सतह पर घी लगाइये, फिर से एक बार मोड़ दीजिये,अब ये तिकोन का आकार बन जायेगा.  इस तिकोन को उठाइये वेल दीजिये।
दूसरी तरफ गरम तवे पर हल्का से घी लगा दीजिए। इससे पराठे चिपकेंगे नहीं। अगर तवा नॉन स्टिक है तो घी लगाने की जरूरत नहीं है।जब पराठा तवे से आसानी से निकल आए तो उसे पलट कर घी लगा दें।
जब दूसरी तरफ भी पराठा तवा छोड़ने लगे तो उसे फिर से पलट कर घी लगा दें। पराठे को पलटे से हल्के हल्के दबाते रहें। इसे पराठे खूब अच्छे से फूलते हैं।
पराठे जब हल्के गुलाबी रंग के होने लगे तो निकाल लीजिए।इसी तरह एक-एक करके पराठों को सेंक लीजिए।
गरमा गरम पुदीना परांठा तैयार है, अपनी मनपसन्द सब्जी, दही, अचार और चटनी के साथ खाइयेऔर परोसिये ।



......................................................................
      


पुदीना चटनी Pudine ki Chutney 








पुदीना चटनी बनाने की विधि

Recipe of Pudina Chutney

आवश्यक सामग्री(INGREDIENTS)

ताजा धनिया: 100 ग्राम
ताजा पुदीना: 20 ग्राम
कटा टमाटर: 1
साबुत जीरा: 3 ग्राम
अनार दाना: 10 ग्राम
अदरक: 5 ग्राम
लहसुन: 5 ग्राम
काला नमक: स्वादानुसार
नींबुओं का रस:2
हरी मिर्च :1
पुदीना चटनी पीसने की विधि

1. सबसे पहले पुदीना धोकर उसे छोटा छोटा काट लें।
2. हरी मिर्च की डंठल निकालकर एक उन्हें भी काट लें।
3. अब पुदीना, प्याज, हरी मिर्च, लालमिर्च पाउडर तथा अनारदाना  और सारी सामगी को   पीस लें।
4. स्वादानुसार नमक मिलाकर एक बार और पीस लें। आपके लिए पुदीना चटनी तैयार है।

यह चटनी दाल चावल, खिचड़ी, पूरी आदि के साथ खायी जा सकती है। यह चटनी भूख को बढ़ाने वाली होती है। अगर आपको भूख कम लगती हो तो आप इस चटनी का नियमित सेवन करें। इससे आपकी भूख बढ़ेगी।





Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

केर सांगरी की सब्जी और आचार / Kair Sangri Recipe and Pickle

                   केर  सांगरी / Kair Sangri                              सांगरी राजस्थान के  सूखे मेवों से बनी सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट के रोगों को ठीक करने में भी औषधियां है खेजड़ी का पेड़ बड़ा व मजबूत होता है इसे पनपने के लिए कम पानी की आवश्यकता होती है। स पेड़ पर लगने वाली हरी फलियों को ही सांगरी कहा जाता है। सूखी हुई कैर सांगरी बड़े शहरों में किसी बड़ी किराना स्टोर पर मिल जाते हैं, कैर सांगरी को राजस्थान का मेवा भी कहा जाता है।                                 केर केर नाम की एक कंटीली झाड़ी रेगिस्तानी इलाकों में बहुतायत से पाई जाती है इस पर लगे छोटे छोटे बेरों के आकर के फल को ही केर कहते है। कैर के केरिया , सांगरी (खेजडे के वृक्ष की फली) काचर ,बोर (बैर के फल) और राजस्थान को छोड़कर तीनों लोकों में दुर्लभ है। कैर छोटे छोटे गोल गोल होते है। यह फल...

समझे क्या है लाइव फूड और डेड फूड

               समझे क्या है लाइव फूड और डेड फूड आजकल जो बच्चों में समस्याएं आ रही हैं। पेट में दर्द, बहुत थका रहना ,काम में मन ना लगना ,इम्यूनिटी सिस्टम खराब हो जाना ,बहुत ज्यादा वजन बढ़ जाना, त्वचा संबंधित समस्या, हेयर प्रॉब्लम ,सांस लेने मे समस्या कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है सारी समस्या आती है  डेडफूड कारण। जिससे हमारी बॉडी को कुछ भी पोषक तत्व नहीं मिलता। इसको खाने से हमारे शरीर में समस्याएं आती हैं और शरीर उसको नहीं पचा पाता । दूसरा फूड आता है लाइव फूड  वह होता है जिससे हमारे शरीर को विटामिन ,प्रोटीन मिनरल्स मिलते हैं । इन फूड की कैटेगरी में आते हैं फल, सब्जियां दाले ,अंकुरित अनाज  सारे लाइव फूड है। अब हम चाहते हैं कि हमारा बच्चा हमेशा लाइव फूड खाए उसके लिए बच्चों को प्रयोग करके दिखाना होगा। प्रयोग के लिए हम दो गमले लेते है। दोनो गमलों में अच्छे से मिट्टी भर देते हैं । अब हम उसमें थोड़ा पानी डाल देते हैं दोनों गमले में एक गमले में हम मूंग के दाने डालते हैं और  दूसरे गमले में हम चॉकलेट व बर्गर का टुकडा डालते है । अब इन...

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे/Amazing Benefits of Kinnow

किन्नू(kinnow) के लाभकारी गुण और फायदे सेहत के लिए किन्नू के फायदे किन्नू राजस्थान,पंजाब और हिमाचल में बहुत उगाया जाता हैं.इसे माल्टा(Malta) के नाम से भी.जाना जाता है। किन्नू खाने में खट्टा-मीठा होता हैं. किन्नू खाने के बहुत फायदे होते हैं।  संतरे के जैसे दिखने वाला किन्नू का स्वाद संतरे के जैसा ही होता हैं. यह सर्दियों में आसानी से मिल जाता हैं. इसमे मिनरल्स, आयरन, लाइम, फॉस्फोरस, विटामिन सी और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. किन्नू विटामिन सी  के साथ अनेक पोषक तत्वों से युक्त खट्टे  मीठे स्वाद वाला फल है। किन्नू खाना बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े सभी लोगो को पसंद है।किन्नू में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य  के साथ साथ हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। आज हम आपको किन्नू(kinnow) से जुड़े स्वास्थ्य सम्बन्धी फायदों के बारे में बताते हैं। किन्नू(kinnow) खाने के फायदे –Amazing Benefits of Kinnow 1.किन्नू जूस (kinnow juice) पीने से पेट में गैस और अपच  की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 2. पेशाब और गुर्दे  से जुडी बीमारियों...